लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, योगी सरकार से कई सवाल भी पूछा है। साथ ही कहा कि, 2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, 2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं। जुमलाई-भाजपाई की बातों पर अब जनता ख़ुद सवाल कर रही है कि: सूरज क्या आज देखा जो सोलर एनर्जी का ख़्याल सत्ता में 8 साल रहने के बाद आया? जो सोलर प्लांट्स सपा सरकार में कन्नौज, उन्नाव, सीतापुर व अन्य जगह बने थे उनकी देखरेख-उनके रखरखाव की कोई भी व्यवस्था क्यों नहीं करी?
2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं। जुमलाई-भाजपाई की बातों पर अब जनता ख़ुद सवाल कर रही है कि:
– सूरज क्या आज देखा जो सोलर एनर्जी का ख़्याल सत्ता में 8 साल रहने के बाद आया?
– जो सोलर प्लांट्स सपा सरकार में कन्नौज,… pic.twitter.com/oeW0yn44dN— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 11, 2025
पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार में बने लेकिन भाजपा सरकार में बंद पड़े सोलर प्लांट्स को चलाने की क्या योजना बनी है और इसके लिए कितना बजट दिया गया है? क्या राजनीतिक फ़ायदा उठाने के लिए नये सोलर प्लांट्स घुमाफिराकर अपने लोगों को ही नहीं दिये जा रहे हैं? क्या नये सोलर प्लांट्स लगाने के पीछे कमीशन या चंदा वसूली की भाजपाई चाल सक्रिय है?
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, क्या गारंटी है कि इन नये सोलर प्लांट्स की भाजपा सरकार उपेक्षा नहीं करेगी? क्या भाजपा सरकार ने उस अधिकारी के बारे में पहले से जांच-पड़ताल कर ली है जो अरबों-खरबों की इस महाघोटाला योजना को शुरू करवायेगा लेकिन 5% एडवांस कमीशन नहीं माँगेगा या ये सब गोरखधंधा ऊपरी मिलीभगत से छुप्पमछुप्पा हो रहा है। सूरज ढलने से पहले… आज ही भाजपा सरकार इसका उत्तर दे।