IND vs PAK T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत रविवार को होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश रुकावट डाल सकती है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
भारत बनाम पाकिस्तान 19वां टी20 वर्ल्ड कप मैच, रविवार 9 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) से खेला जाना है। इस दौरान बारिश न्यूयॉर्क में बारिश का पूर्वानुमान है। Accuweather का पूर्वानुमान है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारिश होने की 51 प्रतिशत संभावना है, जो कि मैच शुरू होने के आधे घंटे बाद है।
IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच कब शुरू होगा?
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां किया जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।