Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली के व्यापारी नेता के घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज

सोनौली के व्यापारी नेता के घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कस्बे के युवा व्यापारी नेता नीरज जायसवाल ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह को एक लिखित शिकायती पत्र देकर अपने और परिवार के सभी सदस्यों की जान बचाने की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

युवा व्यापारी नेता नीरज जायसवाल का आरोप है कि नगर के ही एक मनबड़ युवक ने मोबाइल फोन पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि यह युवक लगातार फोन करके धमकियाँ दे रहा है और कह रहा है कि वह उनके घर में घुसकर सभी को मार डालेगा।

कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि नीरज जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बताया गया है कि नीरज जायसवाल और उनका परिवार इस वक्त सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की निगरानी में है।

सोनौली के व्यापारियों ने मनबड युवक की गिरफ्तारी की मांग किया है।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
Advertisement