IND vs ZIM 3rd T20I Playing XI: जिम्बाब्वे में खेली जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। जिसके बाद 10 जुलाई 2024 को खेले जाने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना नजर आ रही है। ऐसे में दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है।
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मौका दिया गया था। इन दो मैचों में ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन अब तीसरे, चौथे और पांचवें टी20 के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर शिवम दुबे टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। इन तीन खिलाड़ियों के आने के बाद टीम में बदलाव संभव है।
तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत की संभावित प्लेइंग-इलेवन