Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

UP Road Accident: बांदा और कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बांदा में तेज रफ्तार वाली बाइक के आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराने के कारण दो दोस्तों की जान चली गई। इसके अलावा कानपुर में एक अन्य सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट

चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दो दोस्तों की मौत

खबरों के मुताबिक यह भीषण हादसा बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमावस्या के शुभ अवसर पर तीन दोस्त मोटरसाइकिल से चित्रकूट धाम में भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और हेलमेट न पहनना बताया जा रहा है।

सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान

कानपुर जिले में भी एक अन्य सड़क दुर्घटना का मामला देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और इसकी कार्रवाई और जांच कर रही है। आपको बता दे कि दोनों जिलों की पुलिस ने दुर्घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहनों की पहचान करने के लिए पुलिस हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इन हादसों की खबर मिलते ही पीड़ितों के घरवालों में कोहराम मच गया है।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण
Advertisement