Tata Tiago, EV Facelift 2026 Launch : टाटा मोटर्स आज भारत में अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक टियागो का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत की बात करें तो इस हैचबैक को 4.69 लाख रुपये (Ex-showroom) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक मॉडल 6.99 लाख रुपये (Ex-showroom) में मौजूद है। इस कार का iCNG वर्जन 5.79 लाख रुपये (Ex-showroom) में कंपनी ने उतारा है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
ज्यादा स्टाइलिश और कलर
टियागो फेसलिफ्ट अब कई नए कलर के साथ लॉन्च हुई है, जिनमें वाराणसी वाइब्रेंस, सोबो सर्ज, पैंगोंग पल्स, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और डेटोना ग्रे शामिल हैं। यही कलर ऑप्शन इसके Electric Version में भी मिलते हैं, लेकिन Tiago EV में देहरादून ड्यू नाम का एक एक्स्ट्रा कलर भी दिया है। इन नए कलर की वजह से कार और ज्यादा स्टाइलिश लग रही है।
चार्जिंग ऑप्शन
2026 टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में चार्जिंग के कई ऑप्शन दिए हैं, जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी। इसमें 3.3 किलोवाट का पोर्टेबल चार्जर, 7.2 किलोवाट का होम चार्जर और 30 किलोवाट का DC फास्ट चार्जर शामिल है।
फास्ट चार्जर
खास बात ये है कि 30 kW फास्ट चार्जर की मदद से ये कार सिर्फ 18 मिनट में लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज बढ़ा सकती है।
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर 6 एयरबैग दिए हैं। इसमें हाई-बीम अलर्ट और ऑटो डीमिस्ट फीचर भी मिलते हैं, जो केबिन में मौजूद नमी का पता लगाने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करते हैं।