Smartphone Selling Tips : स्मार्टफोन कंपनियां आएदिन नए-नए फीचर्स वाले फोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं, जिसकी वजह से ज़्यादातर लोग हर एक या दो साल बाद स्मार्टफोन बदलते रहे हैं। इसी के साथ वह अपना पुराना फोन भी बेच देते हैं। जिसके लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं, जहां पुराने फोन को भी बेच सकते हैं। हालांकि, पुराना स्मार्टफोन बेचते समय बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिससे आप भविष्य में कुछ परेशानियों से बचे रह सकते हैं।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
फोन बेचते समय ध्यान रखें ये बातें
व्हाट्सएप बैकअप : पुराने फोन को बेचने से पहले व्हाट्सएप का बैकअप जरूर लें, जिससे नए फोन में व्हाट्सएप को इंस्टॉल करने पर आपकी चैट रिस्टोर हो जाएगी।
सिम कार्ड और ईसिम : फोन बेचने से पर सिम कार्ड जरूर निकाल लें और अगर ईसिम का इस्तेमाल करते हैं तो ईसिम की प्रोफाइल जरूर डिलीट करें। फोन की सेटिंग से ईसिम को डिलीट किया जा सकता है।
बैकअप : अपने फोन को बेचने से पहले गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव, Microsoft OneDrive, DropBox या किसी दूसरे क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल करके डाटा का बैकअप जरूर ले लें। इसके अलावा एक्सटर्नल ड्राइव में भी बैकअप ले सकते हैं।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
UPI Apps को डिलीट करें : फोन को बेचने से पहले अपने फोन में मौजूद सभी तरह के यूपीआई और पेमेंट एप्स को डिलीट करें और उसके डाटा को भी डिलीट कर दें। जिससे आप किसी भी तरह के फ्रॉड से बचे रहेंगे।
डिवाइस को रिसेट करें : बेचने से पहले फोन में मौजूद सभी तरह के अकाउंट को लॉगआउट करें। इसके बाद ही फैक्ट्री रिसेट करें। गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स व अन्य अकाउंट को लॉगआउट करें।