PAK vs NZ Women T20 World Cup Match: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है। टीम की उम्मीदें सोमवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच पर टिकी थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमी-फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने जानबूझकर इस मैच को गंवाया है।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
दरअसल, ग्रुप ए के आखिरी मैच में पाकिस्तान टीम अगर न्यूजीलैंड को हरा देती तो भारत सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाता है। लेकिन, पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगा कि वह जीतने के लिए नहीं, बल्कि हारने के लिए खेली रही हो। हुआ कुछ यूं कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर ऑल करने का मौका था, लेकिन टीम ने एक या दो नहीं बल्कि 8 बार कैच छोड़ा। अगर टीम के खिलाड़ी इनमें से आधे भी कैच पकड़ लेते तो न्यूजीलैंड को 80 के स्कोर के आस-पास रोका जा सकता था। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 110 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी।
फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के पाकिस्तान ने बल्लेबाजी में कुछ ऐसा ही कर दिखाया। न्यूजीलैंड से मिले 111 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान टीम सूझबूझ के साथ खेलकर हासिल कर सकती थी। लेकिन, पूरी टीम 11.4 ओवर में 56 रन के स्कोर पर सिमट गयी। इस दौरान पाकिस्तान के 9 बैटर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। जो भी आता घटिया शॉट खेलकर चला जाता। दो बैटर तो रन आउट भी हुईं। टीम ने अंतिम पांच विकेट सिर्फ चार रन जोड़कर गंवाए। सिर्फ कप्तान सना फातिमा ही थीं, जिन्होंने कुछ अच्छे शॉट लगाए। इस तरह का खराब प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है। ऐसा लगा कि पाकिस्तान की टीम ने पूरे मैच में जीत लिए खेला ही नहीं।