Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match: मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद आज पहली बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में अपनी टीम के साथ उतरेंगे। इस दौरान हार्दिक को दो तरह के दबाव का सामना करना पड़ेगा। पहला दबाव उन पर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने का होगा, जबकि दूसरा मुंबई के फैंस का होगा। जो लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
दरअसल, मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीनकर हार्दिक पांड्या को दिये जाने से फैंस की नाराजगी लगातार देखने को मिल रही है। फैंस रोहित को कप्तानी से हटाने के लिए टीम मैनेजमेंट जितना ही हार्दिक को भी जिम्मेदार मानते हैं। फैंस की नाराजगी पिछले दो मैचों में भी देखने को मिल चुकी है। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच अपने होम ग्राउंड यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। जहां निश्चित तौर पर मुंबई इंडियंस को पांच बार ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा के फैंस की तादात ज्यादा होगी। ऐसे में हार्दिक को मैच के दबाव के साथ फैंस का भी सामना करना पड़ेगा।
इससे पहले 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में गुजरात के फैंस ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर हूटिंग की थी। गुजरात के फैंस का मानना है कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए उनकी टीम को धोखा दिया। इस दौरान फैंस ‘रोहित-रोहित’ नारे लगाते नजर आए। बता दें कि मुंबई इंडियंस से रिलीज किए जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को IPL 2022 में कप्तान बनाया था, और उस सीजन टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2023 में टीम फाइनल में पहुंची थी। अब या देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े में फैंस का क्या रिएक्शन रहा है।