Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. असंभव को संभव करने वाले हनुमान जी का जन्मोत्सव आज, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है हनुमान जयंती

असंभव को संभव करने वाले हनुमान जी का जन्मोत्सव आज, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है हनुमान जयंती

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। हनुमान जी, जिन्हें संकट मोचन और पवनसुत के नाम से जाना जाता है। भारतीय संस्कृति में भक्ति, निडरता और अद्भुत साहस का प्रतीक हैं। कथा के अनुसार, जब पूरा संसार असंभव मान रहा था, तब हनुमान जी ने समुद्र लांघकर माता सीता का पता लगाया और उन्हें राम जी का संदेश पहुंचाया। हनुमान जी का यह अद्भुत साहस और निष्ठा हमें यह सिखाती है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी भक्ति, समर्पण और साहस से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

आज भक्त देशभर के मंदिरों में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, फूल और दीपक अर्पित कर रहे हैं और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति की कामना कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर आइए हम भी हनुमान जी की भक्ति और साहस से प्रेरणा लें और अपने जीवन में चुनौतियों का निडरता से सामना करें। “हनुमान जी का संदेश: कभी हार मत मानो, हमेशा भक्ति और समर्पण के साथ आगे बढ़ो। हनुमान जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

Advertisement