LSG vs PBKS IPL 2025 Match: आज यानी 1 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) टीम के सामने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS) होगी। दोनों टीमें ने अपने पिछले मैच जीतकर आयी हैं, ऐसे में दोनों जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। आइये जानते हैं कि एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मैच की डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच मंगलवार 1 अप्रैल को खेला जाएगा।
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच कितने बजे शुरू होगा?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 मैच भारतीय समय अनुसार, मंगलवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?
आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।