Dharamsala IPL match abandoned: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद्द कर दिया गया। ये मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जा रहा था। लेकिन, दस ओवर के खेल के बाद स्टेडियम में ब्लैक आउट हो गया। जिसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। वहीं, धर्मशाला में एयरपोर्ट बंद होने के कारण शुक्रवार को पंजाब और दिल्ली की टीमें व आईपीएल से जुड़े अन्य लोग एक स्पेशल ट्रेन से रवाना हो सकते हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया- “दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों, प्रसारण दल के सदस्यों, कमेंटेटरों और आईपीएल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण लोगों को धर्मशाला से निकालने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। वे आज किसी भी समय रवाना हो सकते हैं। सुरक्षा कारणों से आगे की जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उद्देश्य उन सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाना है।” बता दें कि गुरुवार को हिमाचल के पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में ब्लैक आउट का फैसला लिया गया।
गुरुवार को बारिश के बाद देरी से शुरू हुए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान 10.1 में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। इसके बाद अचानक से स्टेडियम की फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं। शुरुआत में इसके पीछे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई। लेकिन धर्मशाला के 23,000 क्षमता वाले स्टेडियम में टीम और वहां मौजूद फैंस को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाल लिया गया।