Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 17 May: मिथुन राशि के लोग अनावश्यक खर्च से बचें, आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 17 May: मिथुन राशि के लोग अनावश्यक खर्च से बचें, आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aaj Ka Rashifal 17 May: आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं सभी राशियों का हाल…कुंभ राशि के लोगों की आज घर-परिवार के मामलों में व्यस्तता रहेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 16 May: वृश्चिक, तुला और मकर राशि के लोगों को आज मिलेगी खुशखबरी

मेष – आज रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नया निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मिथुन – आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है।

कर्क – आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 14 May: कन्या, तुला और मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास, आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज करियर में उन्नति के संकेत हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या – आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता के योग हैं।

तुला – आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी विवाद से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आज साझेदारी के कार्यों में लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में विस्तार के संकेत हैं।

धनु – आज प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी बदलने का विचार बन सकता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 13 May: करियर में आगे बढ़ने के लिए फोकस बनाए रखें...जानिए आप भी क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – आज प्रेम और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक चर्चा हो सकती है।

कुंभ – आज घर-परिवार के मामलों में व्यस्तता रहेगी। वाहन या संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन – आज साहस और पराक्रम बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मीडिया, लेखन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

Advertisement