Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 30 May: आज यात्रा और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 30 May: आज यात्रा और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aaj Ka Rashifal 30 May: आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं सभी राशियों का हाल…मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा आज भाग्य का साथ…

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 29 May: इन राशि के लोगों की आज यात्रा के बन रहे योग, शिक्षा और करियर में होगी उन्नति

मेष – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।

वृषभ – आज मन शांत रहेगा और पुराने रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन – आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति और सम्मान प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क – आज भावुकता अधिक रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 27 May: इन राशि के लोग आज सोच-समझकर लें निर्णय, निवेश के मामलों में बरतें सावधानी

सिंह – आज सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या- आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

तुला – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। भगवान शिव की पूजा लाभकारी रहेगी।

धनु – आज यात्रा और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में उन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 May: इन राशि के लोगों को आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता

मकर – आज धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान संतुलित रखें।

कुंभ – आज आत्मबल बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियाँ आएंगी। आर्थिक लाभ संभव है।

मीन – आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

 

Advertisement