Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. आज का भारत सिर्फ अपने सपने पूरे नहीं कर रहा बल्कि हर मित्र देशों के सपनों के है साथ: पीएम मोदी

आज का भारत सिर्फ अपने सपने पूरे नहीं कर रहा बल्कि हर मित्र देशों के सपनों के है साथ: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता, इंडोनेशिया में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज कल दुनिया में फुटबॉल फीवर चल रहा है। यहां इंडोनेशिया में भी फुटबॉल की दीवानगी जबरदस्त है। आप सभी वो एनर्जी, वो जोश… यहां भी लेकर आए हैं, और दिखाई दे रहा है। और एक अजब संयोग बना है कि जब भी मैं इंडोनेशिया आया हूं, फीफा वर्ल्ड कप का तूफान छाया होता है। लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाले आप सभी लोग मैन ऑफ द मैच हैं। आज का ये आयोजन भव्य भारत की जीती-जागती तस्वीर बने हैं।

पढ़ें :- भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता साफ दिखाई दी। आज मुझे सुबह ही इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला। इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान… ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है। ये पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ठ मित्रता का एक और प्रतीक है।

पीएम ने कहा, आज प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा कि उनमें इंडिया का डीएनए है। आपके इस वाक्य ने भारतीयों के दिलों को छू लिया था। और ये डीएनए Mutual Trust से बना है, साझी विरासत से बना है, साझा स्मृतियों से बना है। भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है। इंडोनेशिया हो या भारत… हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का। आज भारत की अर्थव्यवस्था… दुनिया की growth को drive करने में बड़ी भूमिका निभा रही है। जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप्प नहीं पड़ी। जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत में एक और ऐसी व्यवस्था बनी है जो अभूतपूर्व है, शानदार है। ये है डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)। ये ऐसी फुलप्रूफ व्यवस्था है, जिसमें बिना लीकेज लाभार्थियों तक पूरा पैसा पहुंच जाता है। बीते 12 साल में 50 लाख करोड़ रुपए लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे जा चुके हैं। जब ऐसी व्यवस्था बनती है तो लोगों का भरोसा बढ़ता है।

आज भारत सिर्फ fastest growing economy नहीं है… भारत में billion plus dreams in motion हैं। Energy से लेकर connectivity और chip manufacturing तक… भारत Unstoppable है। आज का भारत सिर्फ अपने सपने पूरे नहीं कर रहा है, बल्कि हर मित्र देशों के सपनों के साथ है। भारत सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलता है।

पढ़ें :- PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र को मिला 7वां हवाई अड्डा

 

 

Advertisement