Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदर्श जूनियर हाईस्कूल के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

आदर्श जूनियर हाईस्कूल के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: आदर्श जूनियर हाई स्कूल नौतनवां मे बुधवार को अंक पत्र का वितरण किया गया । कक्षा में टॉप करने वाले छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

कक्षा 8 में प्रथम स्थान संध्या गुप्ता 93%, द्वितीय स्थान अंशा विश्वकर्मा 82%, तृतीय स्थान पवन कुमार 75%, कक्षा 7 में प्रथम स्थान सतीश विश्वकर्मा 77%, द्वितीय स्थान जानकी गौड़ 67%, तृतीय स्थान वैष्णवी यादव 64%, कक्षा 6 में प्रथम स्थान सिमरन 94%, द्वितीय स्थान कुमारी प्रियंका 81%, तृतीय स्थान शिवांगी शर्मा 66% के साथ क्लास में टॉप किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने सभी छात्र व छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विष्णु देव, आनंद कुमार गुप्ता,भूपेंद्र सिंह व सपना कुमारी ने टॉपर छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement