Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Toxic Bollywood : बॉलीवुड के टॉक्सिक माहौल की शेखर सुमन ने खोली पोल, बोले- ‘यहां के लोगों में है बहुत जलन, पीठ में घोंप देंगे छुरा’

Toxic Bollywood : बॉलीवुड के टॉक्सिक माहौल की शेखर सुमन ने खोली पोल, बोले- ‘यहां के लोगों में है बहुत जलन, पीठ में घोंप देंगे छुरा’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman)  अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने बताया कि बॉलीवुड इस कदर यहां लोगों में जलन की भावना भरी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है। इसके अलावा भी वह कई और बातें बॉलीवुड के लोगों और सेलेब्स को लेकर शेयर करते हैं।

पढ़ें :- गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन

फिल्मफेयर (Filmfare) को दिए गए हालिया इंटरव्यू में शेखर सुमन (Shekhar Suman)  कहते हैं, ‘देखिए जब कोई फेल होता है, किसी की फिल्म फ्लॉप होती है, शादी टूटती है तो कुछ लोगों को बहुत अच्छा लगता है। ऐसे लोग दूसरों को सफलता और खुशी देखकर दुखी होते हैं। हम बॉलीवुड में भी एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, यहां पर माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है।

शेखर सुमन आगे अपने इंटरव्यू में कहते हैं, ‘बॉलीवुड के लोगों में बहुत जलन है। यह सामने पर एक-दूसरे को गले लगाते हैं लेकिन बाद में पीठ में छुरा घोंप देंगे। ये लोग एक-दूसरे की लाश पर चढ़कर आगे बढ़ जाएंगे। यह बहुत दुखी करने वाली बात है। इस कंडीशन के बावजूद शेखर सुमन के मन में बॉलीवुड के लिए बहुत सम्मान है। वह कहते हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री इसलिए बची है, टिकी है क्योंकि यहां पर अच्छे लोग अब भी बाकी हैं। इस इंडस्ट्री ने ही दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स हमें दिए हैं।’

अभिनय में भी सक्रिय हैं शेखर सुमन

शेखर सुमन मल्टीटैलेंटड हैं, एक्टिंग के अलावा एंकरिंग, सिंगिंग, प्रोडक्शन तक में उन्होंने हाथ आजमाया है। साल 2024 में वह एक वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में दिखे थे। जल्द ही ‘द पिरामिड स्कीम’ में नजर आएंगे।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के 'एडिटेड वीडियो' मामले में मेटा इंडिया हेड पर FIR दर्ज
Advertisement