Toyota Fortuner Leader Edition : भारतीय वाहन बाजार की सबसे पसंदीदा गाड़ी Toyota Fortuner अब नए और स्टाइलिश अवतार में लॉन्च हो गई है। रफ-एंड-टफ SUV सेगमेंट Toyota ने भारत में अपनी Fortuner का नया Leader Edition को उतारा है। वहीं कीमत की बात करें तो इस नए एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे 4×2 मैनुअल और 4×2 ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उतारा है।
पढ़ें :- Mahindra Festive Offer : Mahindra की इन SUVs पर शानदार ऑफर,बचत के मौके का उठाएं लाभ
बुकिंग
इस नए मॉडल के लिए बुकिंग्स 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही हैं.
डिजाइन
Toyota Fortuner का ये नया Leader Edition के मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाहरी हिस्से में एक नई फ्रंट ग्रिल, मैचिंग हब कैप्स के साथ प्रीमियम ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स, पीछे के दरवाजे पर ब्लैक गार्निश और ब्लैक-फिनिश शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। इसके साथ ही, डुअल-टोन कंट्रास्ट देने के लिए ब्लैक रूफ, बॉडी-साइड मोल्डिंग्स और बोनट पर एक खास ‘Leader’ एम्बलम दिया गया है जो इसे रेगुलर फॉर्च्यूनर से अलग बनाता है।
इसके अलावा, रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें ऑटो-फोल्डिंग बाहरी रियर-व्यू मिरर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
कलर ऑप्शन्स
ये SUV तीन क्लासिक कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिनमें सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक शामिल हैं। आपको बता दें कि इस स्पेशल एडिशन के साथ फोर-वील-ड्राइव (4×4) का ऑप्शन नहीं मिले।
पढ़ें :- Tesla store : इस शहर में खुलेगा पहला Tesla store, एलॉन मस्क की कंपनी का नया एक्सपीरियंस सेंटर
वारंटी और फाइनेंस
Toyota अपनी इस नई गाड़ी को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस और ओनरशिप पैकेज भी लेकर आई है। ग्राहक 7 साल तक की आसान किश्तों वाले लोन ऑप्शन्स चुन सकते हैं, जिसमें कंपनी की लोकप्रिय ‘Smart Balloon Finance’ स्कीम भी शामिल है।
फ्री कॉम्पलिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस
इस कार के साथ पूरे 5 साल के लिए बिल्कुल फ्री कॉम्पलिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दी जा रही है।
स्टैंडर्ड वारंटी
इसके साथ ही कंपनी इसके साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार आगे चलकर 5 साल या 2,20,000 किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं।