Toyota Hilux Delivery : टोयोटा हाइलक्स (9वीं जनरेशन) को भारत में अपना पहला खरीदार मिल गया है। वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम ने इस लाइफस्टाइल ट्रक को खरीद लिया है।
पढ़ें :- Maruti Baleno Facelift : मारुति बलेनो फेसलिफ्ट 5 सितंबर को होगी लॉन्च ,जानें कीमत और डिजाइन
टॉप स्पेक वेरिएंट
यह लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भारत में मौजूद चुनिंदा लाइफस्टाइल पिकअप ट्रकों में से एक है। कंपनी ने इसके ने वर्जन को 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस पिकअप ट्रक को कुल तीन वेरिएंट में उतारा गया है, जिसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत 36.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
नए एलईडी टेललैम्प्स
नए हाइलक्स में अपफ्रंट फेसिया, ग्रिल पर बोल्ड टोयोटा लेटरिंग, पतली एलईडी हेडलैम्प्स, रिडिजाइन बंपर और नए एलईडी टेललैम्प्स मिलते हैं।
इंजन और गियरबॉक्स
नौवीं जनरेशन की Toyota Hilux में मैकेनिकल तौर पर बदलाव नहीं किया गया है, और इसमें वही इंजन और गियरबॉक्स दिया गया है, जो पिछले मॉडल में था। इसमें 2.8-लीटर का चार-सिलेंडर वाला डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है।
यह इंजन 201 bhp की पीक पावर और 420 Nm से 500 Nm के बीच अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।