Toyota Innova Hycross Expensive : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस MPV की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चुपचाप हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड मॉडल (Hybrid and non-hybrid models) के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हाइब्रिड मॉडल में 36,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि नॉन-हाइब्रिड मॉडल में 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही इनोवा हाइक्रॉस की कीमत अब 19.94 लाख रुपये से शुरू होकर 31.34 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक हो गई है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस छह वेरिएंट
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस छह वेरिएंट GX, GX(O), VX, VX(O), ZX और ZX (O) में उपलब्ध है। एंट्री- लेवल नॉन-हाइब्रिड हाई क्रॉस GX और GX (O) वेरिएंट की कीमत में 17,000 रुपये की बरी हुई है। टॉप-ऑफ-द-लाइन ZX और ZX (O) की कीमत में 36,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है। एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है।
हाइब्रिड इंजन
नई इनोवा हाइक्रॉस के सबसे बड़े बदलावों में मुख्य रूप से इसका नया पेट्रोल हाइब्रिड इंजन(Petrol Hybrid Engine) शामिल है। जहां इस एमपीवी का डीजल वेरिएंट(Diesel variant of the MPV) लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं कंपनी ने नई इनोवा के साथ डीजल विकल्प ही नहीं दिया है। इसके साथ बिल्कुल नए 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं। एआरएआई की मानें तो ये कार 21.1 किमी/लीटर माइलेज देती है। मतलब एक बार फुल टैंक कराने पर एमपीवी को 1,097 किमी तक चलाया जा सकता है।