पटना। बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भीषण आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार देर रात बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
आतिशबाजी के दौरान पटाखे से टेंट में आग लग गई, जिसके कारण पूरे पंडाल में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर है।