Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजीपुर: गाजीपुर के करंडा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। आज सुबह लीलापुर अमवाघाट पर गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़कियाँ डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लग पाया है।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम

पुलिस ने बताया कि, डूबी हुई लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18) पुत्री रामबचन, रोली यादव (16) पुत्री राजदेव और खुशी यादव (14) पुत्री बबलू के रूप में हुई है। तीनों गांव की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे यह हादसा हुआ।

Advertisement