Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरा क्रूज नदी में डूब, चार शव बरामद, करीब 18 लोग लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरा क्रूज नदी में डूब, चार शव बरामद, करीब 18 लोग लापता

By शिव मौर्या 
Updated Date

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के कारण पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने के कारण क्रूज नदी में डूब गयी, जिसके कारण उसमें सवार पर्यटक डूब गए। बताया जा रहा है कि, क्रूज में करीब 30 लोग सवार थे, जिसमें चार शवों को बाहर निकाला गया हैं वहीं, 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके साथ ही, लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, चार प्रदेशों में हीटवेव की चेतावनी, जानें आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम?

क्रूज के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में लापता पर्यटकों की तलाश की जा रही है, जबकि चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि, अचानक आये तूफान के कारण क्रूज असंतुलित हो गया और पानी में डूब गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस घटना पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।प्रशासन को मजिस्ट्रेट इंक्वायरी का आदेश देना चाहिए और क्रूज के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement