पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्रीनगर के लिए निकली मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। वहीं, वाहन में सवार कई अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
पढ़ें :- Vinod Sahni Murder Case : मंत्री संजय निषाद को अखिलेश का सियासी संदेश! बोले- BJP के साथ रहकर पद मिल सकता है, पर सम्मान नहीं
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार दोपहर में हुआ है। मिनी बस बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए जा रही थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 18 लोग सवार थे, जिसमें से चार की मौत हो गयी है, जबकि अन्य लोग घायल हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है।
पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।…
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 12, 2025
उन्होंने कहा, पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है एवं घायलों का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।