Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े डंपर से टकराई, पांच की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े डंपर से टकराई, पांच की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे। बीती देर रात थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 49 के पास टेंपो ट्रैवलर हादसे के शिकार हो गई।

इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement