Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पिता-दो बेटे समेत 6 की मौत, गांव में पसरा मातम

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पिता-दो बेटे समेत 6 की मौत, गांव में पसरा मातम

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में इको कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी। अज्ञात वाहन की टक्कर से ये हादसा हुआ। इस हादसे में कैटरिंग कारीगर, उनके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की जान चली गयी। इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनका रो—रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने किसी तरह से सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस घटना में घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही, महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। वहीं, इस हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व बेटी पायल गंभीर रूप से घायल हैं।

दिल्ली में रहकर कैटरिंग का करते थे काम
हादसे में मृत हरलालपुर निवासी धर्मवरी परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और वहां पर कै​टरिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि, धर्मवीर परिवार के साथ बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा कराने के लिए शुक्रवार देर रात घर के लिए निकले थे। उनके कहने पर बटेश्वर में धर्मशाला बुक कर दी थी। परिजनों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बासौनी पुलिस ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मथुरा की ओर दौड़ पड़े। गांव में मातम पसर गया है।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement