Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Captain Miller’ Trailer out: धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा भौकाली अंदाज

‘Captain Miller’ Trailer out: धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा भौकाली अंदाज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Captain Miller’ Trailer out: आजकल साउथ इंडियन फिल्मों ने पूरे देश में बवाल मचाया हुआ है। ये दर्शकों के लिए मनोरंजन की गारंटी बन गई हैं। इन्हें देख लोग समझते हैं कि उनका पूरा पैसा वसूल हो गया क्योंकि इनमें एडवांस टेक्नोलोजी के साथ हर तरह के मसाले का प्रयोग किया जाता है।

पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स

आपको बता दें ,पिछले साल दो साउथ इंडियन डायरेक्टर्स ने बॉलीवुड में भी धूम मचा दी थी। एटली ने ‘जवान’ तो संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने ‘एनिमल’ फिल्म का तोहफा फैंस को दिया।

इन्हीं कारणों से आजकल कई साउथ इंडियन फिल्में लोगों में उत्सुकता पैदा कर देती हैं। अब साउथ सुपरस्टार धनुष ‘कैप्टन मिलर’ फिल्म को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। आज शनिवार (6 जनवरी) को मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। इसमें धनुष अलग-अलग लुक्स में नजर आए।

2 मिनट 54 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है अंग्रेजों की पुलिस फोर्स से, जो कहीं हमला करने के इरादे से जा रही है। आगे एक महिला दिखाई दे रही है, जो दूसरी महिला के हाथों में बंदूक देते हुए उसे किसी को मारने को कह रही है। फिर धनुष की एंट्री होती है, जो पहाड़ों के बीच डाकू जैसे अवतार में हैं।

पढ़ें :- भूमि पेडनेकर ने Gen Z को पढ़ाया संस्कृति का पाठ, तो उनकी ही टीचर ने पूछा अब जिम्मेदारी और सम्मान पर तुम्हारी नई अप्रोच कैसे बन गई?

 

Advertisement