Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। यहां पर चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। इस दर्दनाक घटना में तीन यात्रियों के मौत की खबर है, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों केा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जनपद गोण्डा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।
जनपद गोण्डा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु…
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 18, 2024
हेल्पलाइन नंबर जारी
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ – 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान – 9026624251
छपरा – 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950