मुरादाबाद। दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन (Delhi to Lucknow Railway Line) पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी (Ramganga River) पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन अचानक से दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ओर इंजीनियर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान आधे घंटे तक दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन (Lucknow Railway Line)पूरी तरह से बाधित रही।
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल
बताया जा रहा है कि रामगंगानदी (Ramganga River) के पुल पर से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक उसके चार से पांच डिब्बे छूट गए और बाकी की ट्रेन आगे चली गई। करीब आधे घंटे तक डिब्बे पुल के अंदर ही खड़े रहे। आधे घंटे तक रेलवे गार्ड लगातार अधिकारियों को फोन करते रहे। बाद में रेलवे के अधिकारी आए और ट्रेन को जोड़ा। फिर मालगाड़ी चली गई। जानकारी के मुताबिक कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन के डिब्बे छूटे हैं। इंजन सहित कुछ डिब्बे आगे चले गए, जबकि गार्ड के डिब्बे सहित कुछ वैगन पुल पर ही खड़े रहे गए। स्थिति व्यवस्थित होने के बाद मालगाड़ी मुरादाबाद जंक्शन (Moradabad Junction) के लिए रवाना किया गया।