Travel documents : जापान का वीज़ा पर्यटकों को टोक्यो की जगमगाती सड़कों से लेकर क्योटो के शांत मंदिरों तक ले जाता है, और दुनिया के कोने-कोने से यात्रियों को आकर्षित करता है। भारतीय यात्रियों के लिए जापान का वैलिड वीजा ऐसा ही एक मजबूत ट्रैवल डॉक्यूमेंट है जिससे कई और देशों में घूमने का मौका भी मिल जाता है। भारतीय पासपोर्ट धारक वीजा ऑन अराइवल या आसान एंट्री नियमों के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस वीजा के होने पर इससे समय की बचत और खर्च कम आता है। इसके साथ ही बार-बार वीजा के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिलती है।
पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज
जापान का e-वीजा
1 अप्रैल 2024 से भारतीय नागरिकों के लिए जापान का e-वीजा शुरू होने के बाद यात्रा से जुड़े फायदे और भी बढ़ गए हैं। अब भारतीय यात्री आसानी से जापान का वीजा लेकर सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरे देशों में भी घूम सकते हैं, जहा जापान का वैध वीजा मान्य होता है। आइए जानते हैं अगर आपके पास जापान का वैलिड वीजा है तो आप किन देश में घूम सकते हैं।
जॉर्जिया
जॉर्जिया यूरोप और एशिया के बीच बसा एक खूबसूरत देश है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, पुराने शहर, वाइन के इलाके और ब्लैक सी के बीच मिलते हैं। वैध जापान वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को यहां अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह घूमने के लिए एक आसान और बढ़िया विकल्प है।
यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)
दुबई और अबू धाबी शॉपिंग, लग्जरी होटल, डेजर्ट सफारी और सांस्कृतिक जगहों के लिए मशहूर हैं। जापान का वैध वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।
रहने की अवधि: 4 से 60 दिन
पढ़ें :- Thrilling water sports : लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू
ताइवान
आधुनिक शहर, नाइट मार्केट, मंदिर और प्राकृतिक नजारे ताइवान को खास बनाते हैं। जापान वीजा रखने वाले भारतीयों को यहां पूरा वीजा लेने की बजाय ऑनलाइन ट्रैवल ऑथराइजेशन के लिए आवेदन करना होता है।
रहने की अवधि: 14 दिन तक
मेक्सिको
मेक्सिको अपने समृद्ध संस्कृति, प्राचीन खंडहर, सुंदर बीच और रंगीन शहरों के लिए फेमस है। मेक्सिको में आप जापान वीजा के साथ सबसे लंबी अवधि तक रुकने का मौका देता है, जो इसे लंबी छुट्टियों के लिए शानदार विकल्प बनाता है।