Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 6 जिलों में आंधी-बारिश से पेड़-पोल उखड़े, भीषण गर्मी से मिली राहत, पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के 6 जिलों में आंधी-बारिश से पेड़-पोल उखड़े, भीषण गर्मी से मिली राहत, पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी के बीच सोमवार दोपहर को छह जिलों में अचानक मौसम ने यू-टर्न ले लिया। गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में झमाझम बारिश हुई इससे मौसम सुहावना हो गया। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए है। एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर यूनिपोल गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।

पढ़ें :- वाराणसी में हल्दी की रस्म में दूल्हे के दादा की गोली मारकर हत्या, दूल्हा-दुल्हन हिरासत में

बता दें कि गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जिले में आंधी के साथ बारिश हुई है। गाजीपुर में सुबह से कई बार तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। बलिया में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। मऊ में भी 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बस्ती जिले में आंधी तूफान के दस्तक से तपिश बढ़ी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। आम लोगों को जहां इससे मिली राहत तो वहीं तूफान के कारण कई रोड किनारे लगे पेड़ गाड़ियों पर गिर पड़े हैं। गाड़ियों में सवार यात्रियों को बाल-बाल बची जान और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। तूफान के कारण विद्युत तार टूट गए हैं। इसके शहर के हिस्सों की बिजली गुल हो गई है।

पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा में लापरवाही पर भड़के डीएम, CMO को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए

इसके अलावा, ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। गर्म हवाएं चल रही है। बादलों की आवाजाही की वजह से उमस बढ़ गई है। 38 जिलों में हीटवेव (लू) चल रही है। 5 जिलों मऊ, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और सोनभद्र में बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर 20 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर लेता है। लेकिन, इस बार मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 10-12 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। 23 जून से इसके आगे बढ़ने और 25 जून तक यूपी में पहुंचने की संभावना है। तब तक पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड में गर्मी और लू परेशान करेगी।

यूपी में मानसून के लिए अभी कम से कम 3-4 दिन करना पड़ सकता है इंतजार 

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में 3 दिन भीषण गर्मी चलेगी। पारा लगातार बढ़ता रहेगा। लू की स्थिति और गंभीर होगी। मानसून की रफ्तार अब भी धीमी है। फिलहाल मानसून की एंट्री के हालात नहीं बन पाए हैं। मानसून के लिए अभी कम से कम 3-4 दिन इंतजार करना पड़ सकता है।

सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश 

पढ़ें :- अगले 10 घंटे में 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, 90KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं!

सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। हवा की रफ्तार लगभग 80 किमी प्रति घंटा रही। बारिश फिलहाल थम गई है, लेकिन आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

गोरखपुर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश 

मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद लगभग 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद उमस और बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोरखपुर जिले के विकासखंड ब्रह्मपुर में दोपहर 2 बजे से आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।

बलिया में सोमवार की सुबह कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट की वजह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement