Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Dance Video: कीजो केसरी के लाल गाने पर बच्चों संग मास्टर जी ने किया धमाकेदार डांस, देख बोले लोग- दिव्य और सुंदर

Trending Dance Video: कीजो केसरी के लाल गाने पर बच्चों संग मास्टर जी ने किया धमाकेदार डांस, देख बोले लोग- दिव्य और सुंदर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending Dance Video: इस बार सोशल मीडिया पर एक पुरुष शिक्षक और उसके छात्रों का एक प्यारा सा डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @jaora_public_school द्वारा शेयर की गई क्लिप में स्टूडेंट्स को लखबीर सिंह लाखा के लोकप्रिय भगवान हनुमान के भजन “कीजो केसरी के लाल” पर खुशी से नाचते हुए दिखाया गया है. हैरानी की बात है कि वीडियो वायरल होने के बाद से 5.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. और लोगों को पसंद भी आ रहा है.

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

मनमोहक फ़ुटेज की शुरुआत पुरुष शिक्षक द्वारा डांस शुरु करने से होती है. जो अपने छात्रों को भक्ति संगीत पर सेट किए गए स्टेप्स सिखाने की कोशिश कर रहा है. बच्चे भी टीचर के साथ अपने स्टेप्स बखूबी मिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जो डांस देखने वाले किसी भी शख्स के चेहरे पर मुस्कान ला देगा.


मूल रूप से 6 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर कए गए इस वीडियो पर लोगों की तारीफों से भरे ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. जो खूबसूरत डांस के लिए बच्चों और टीचर की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए. इस दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने न केवल लाखों लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि ऑनलाइन यूजर्स के मन में खुशी और तारीफ का स्रोत भी बन गया है.

 

Advertisement