Girl Falls From Hill While Making Reel: आज कल लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि लोग रील्स बनाने वक्त अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रील बनाती एक लड़की का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
वीडियो में एक लड़की ने रील बनाने के चक्कर मेंं अपनी जान तक को खतरे में डाल दिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग उस पर भड़क गए और लड़की को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं क्योंकि लड़की ने यह सब कुछ रील बनाने के लिए किया था और उसका यह नाटक लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया।
बहुत से लोग अपनी वीडियो और रील बनाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। यही वजह है सोशल मीडिया यूजर्स को जहां मौका मिलता वहां वीडियो बनाने लगते हैं। लेकिन कभी कभी वीडियो बनाते वक्त हादसे भी हो सकते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की आमिर खान की ‘मेला’ फिल्म का एक सीन करते हुए पहाड़ से नीचे गिर जाती है। मगर उसकी एक्टिंग लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इसलिए लोग उस लड़की को कमेंट कर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।