Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Trigrahi Yog 2025 : सूर्य-बृहस्पति-बुध का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है , इन राशियों के  जीवन में आएगा उछाल

Trigrahi Yog 2025 : सूर्य-बृहस्पति-बुध का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है , इन राशियों के  जीवन में आएगा उछाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Trigrahi Yog 2025 : ग्रहों के गोचर का दुर्लभ संयोग परिवर्तनकारी होती है। ग्रहों की बदलती चाल से राशियों के जीवन में बदलाव आने की संभावना बनी रहती है। 15 जून से सूर्य-बृहस्पति-बुध का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए चमत्कारिक हो सकता है। करीब 12 साल बाद जून 2025 में तीन प्रभावशाली ग्रह गुरु, सूर्य और बुध की मिथुन राशि में युति होगी। यह ग्रहों के दुर्लभ मिलन को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे  त्रिग्रही योग कहा जाता है।यह योग जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, जैसे कि करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ, सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि, और भाग्य का साथ।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

इस त्रिग्रही योग का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों पर देखने को मिलेगा। इन राशि वालों के लिए यह समय करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। व्यापार में नई संभावनाएं और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

1. मिथुन
इस योग का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि वालों पर पड़ेगा क्योंकि यह योग इसी राशि में बन रहा है। नौकरीपेशा, कारोबारियों के लिए यह समय सबसे अच्छा है। रुके हुए कार्यों को गति देने और नए अवसरों का लाभ उठाने का है।

2. कर्क
यह योग कर्क राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।  मानसिक संतुलन बना रहेगा। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने का है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे और आपको नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

3. कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला है। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
Advertisement