Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Triumph Bikes : ट्रायम्फ की बाइक  पर 31 अगस्त तक विशेष छूट, जानें ऑफर और नई कीमत

Triumph Bikes : ट्रायम्फ की बाइक  पर 31 अगस्त तक विशेष छूट, जानें ऑफर और नई कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Triumph Bikes : ट्रायम्फ (Triumph) ने अपनी बाइक पर चल रहे विशेष छूट को ग्राहकों के लिए एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पहले यह ऑफर 31 जुलाई तक ही मान्य था, लेकिन अब ग्राहकों को यह विशेष छूट 31 अगस्त तक मिलेगी। Triumph Speed 400 और Scrambler 400 X पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे ये बाइक्स रॉयल एनफील्ड की प्रतियोगी बाइक्स के मुकाबले और अधिक आकर्षक बन गई हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

नई कीमतें
इस डिस्काउंट के चलते, ट्रायम्फ स्पीड 400 की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.24 लाख रुपये और स्क्रैम्बलर 400 X की एक्स-शोरूम कीमत 2.54 लाख रुपये हो गई है। यह ऑफर पचास हजार यूनिट्स की बिक्री के मौके पर दिया जा रहा है और कंपनी अपनी बाइक्स को 50 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट कर रही है।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है, जो ट्रायम्फ स्पीड 400 को कड़ी टक्कर देती है।

बाइक की विशेषताएं
ट्रायम्फ स्पीड 400

Engine: TR-सीरीज लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, DOHC, सिंगल सिलेंडर इंजन।
Power: 39.5 bhp @ 8,000 rpm।
Torque: 37.5 Nm @ 6,500 rpm।
Gearbox: 6-स्पीड गियर बॉक्स के साथ असिस्ट क्लच।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 X

Engine: स्पीड 400 के समान।
Colour : तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध।
Lighting: DRLs के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स।
tank capacity: 13 लीटर।

 

Advertisement