Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. युद्ध खत्म करने को ट्रंप बेचैन, ईरान के अमेरिका-इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले जारी, IRGC ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों पर हमले की दी बड़ी धमकी

युद्ध खत्म करने को ट्रंप बेचैन, ईरान के अमेरिका-इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले जारी, IRGC ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों पर हमले की दी बड़ी धमकी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध (Iran-Israel–US War) दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। इस जंग की वजह से क्षेत्रीय स्थिति और जटिल बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना जल्द ही ईरान से बाहर निकल सकती है, जिसके लिए उन्होंने दो से तीन हफ्तों का संभावित समय बताया। हालांकि सैन्य गतिविधियों के साथ-साथ कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा संघर्ष न होने की गारंटी दी जाए, तो उनका देश युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- अमेरिका ने ईरान के सिरिक और केश्म द्वीप पर की एयरस्ट्राइक, हमले से 8 दिन बाद ही डील टूटी?

वहीं दूसरी ओर लेबनान के बेरूत में दक्षिणी इलाके के अंदर आज सुबह कई जोरदार धमाके हुए, जिससे जनाह इलाके में धुएं के बड़े गुबार उठते दिखाई दिए। इजराइल की सेना ने दावा किया कि उसने हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर और एक अन्य बड़े सदस्य को निशाना बनाया है। लेबनान में इजराइल के हमले तेज हो गए हैं, जहां दक्षिणी हिस्सों में हुए हमलों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पैरामेडिक भी शामिल है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने स्पष्ट किया कि सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘यह अभियान जारी रहेगा और हम आतंक के ढांचे को पूरी तरह खत्म करेंगे।

ईरान युद्ध में अब तक क्या?

इस बीच तेहरान में भी धमाकों की खबरें सामने आईं, जहां एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है। पोप लियो XIV (Pope Leo)  XIVने उम्मीद जताई कि शांति का रास्ता निकले और हिंसा कम हो। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष जल्द नहीं रुका, तो मानवीय संकट और आर्थिक नुकसान और गंभीर हो सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ये कहकर सनसनी मचा दी कि उनका होर्मुज स्ट्रैट से कोई लेना-देना नहीं, वे इसके खुले बिना ईरान युद्ध को कर सकते हैं  खत्म

पढ़ें :- एलन मस्क ने रचा इतिहास: पूरा किया एक ट्रिलियन का सफर, कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा हुई संपत्ति

वहीं ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी दी है कि संघर्ष जारी रहा तो वो अमेरिका के प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाएगा। इसमें उसने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग जैसी महत्वपूर्ण कंपनियों का नाम लिया है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ये कहकर सनसनी मचा दी कि उनका होर्मुज स्ट्रैट से कोई लेना-देना नहीं है। वे इस रास्ते के खुले बिना भी ईरान युद्ध को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में दुनिया में तेल संकट को लेकर परिस्थितियां और भी ज्यादा जटिल हो गई हैं।

अमेरिका-इजरायल पर टूट पड़ा ईरान, ताबड़तोड़ हमले जारी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 88वीं लहर के तहत अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइलों से पर्शियन गल्फ में एक इजराइल से जुड़ा कंटेनर जहाज एक्सप्रेस हाफलोंग को निशाना बनाया गया। इसके अलावा विस्फोटक ड्रोन से संयुक्त अरब अमीरात के तट पर अमेरिकी मरीन के ठिकाने पर हमला किया गया। ईरान ने यह भी दावा किया कि बहरीन के मनामा एयरपोर्ट के पास अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के काउंटर-ड्रोन सिस्टम को नष्ट कर दिया गया। साथ ही कुवैत में अमेरिकी बेस के रडार सिस्टम को भी निशाना बनाया गया। तेहरान ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका पूरा नियंत्रण बना हुआ है।

मोजतबा खामेनेई ने हिज्बुल्लाह को समर्थन जारी रखने का किया ऐलान

मोजतबा खामेनेई ने हिज्बुल्लाह को समर्थन जारी रखने का ऐलान किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक उन्होंने हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम को संदेश भेजकर कहा कि ईरान की नीति अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लड़ रहे लोगों का साथ देने पर आधारित रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह रणनीति अली खामेनेई और हिज्बुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह के रास्ते पर ही आगे बढ़ रही है। ईरान ने दोहराया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

पढ़ें :- 'Ceasefire' in Lebanon : लेबनान में 'युद्धविराम' को लेकर हुआ अहम समझौता , 'इजरायल नहीं करेगा हिजबुल्लाह पर हमला'

सीरिया किसी युद्ध से बनाई दूरी,बोला-अब किसी नई जंग के लिए तैयार नहीं

सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शराआ ने साफ़ कहा कि उनका देश अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से खुद को दूर रखेगा। लंदन में थिंक टैंक चैथम हाउस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अल-शराआ ने कहा कि जब तक सीरिया पर सीधे और बड़े स्तर पर हमला नहीं होता, तब तक वह किसी भी जंग में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सीरिया 14 साल की लंबी जंग झेल चुका है और अब किसी नई जंग के लिए तैयार नहीं है।

अंतिम चरण में है ईरान का युद्ध: मार्को रुबियो

ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह युद्ध अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘हम जीत की मंजिल देख सकते हैं। यह आज या कल नहीं, लेकिन जल्द खत्म होगा। रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में ईरानी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत हो सकती है, जिससे कूटनीतिक हल की उम्मीद बढ़ी है।

Advertisement