Venezuelan Oil : भारतीय संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि अमेरिकी नेता “हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।”
पढ़ें :- BRICS डिनर में सिर्फ वेज खाना परोसने पर घमासान, राहुल गांधी के तंज पर BJP का पलटवार
दरअसल, विपक्षी पार्टी ने यह बात तब कही जब ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में यात्रा के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “चीन का स्वागत है और हम तेल पर एक शानदार डील करेंगे। हम चीन का स्वागत करते हैं।” ट्रंप ने कहा, “हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है, और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहे हैं। तो, हमने पहले ही वह डील, डील का कॉन्सेप्ट कर लिया है।”
इस पर कांग्रेस के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उन्होंने हमें बताया कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है। उन्होंने हमें बताया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। और अब यह। राष्ट्रपति ट्रंप हमें लगातार यह जानकारी दे रहे हैं कि हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है।”
He told us Op Sindoor had been halted. He told us India had stopped buying Russian oil. And now this.
President Trump continues to give us information on what our own Govt has done or will be doing.
पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 1, 2026