Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. गर्मियों में बिजली खर्च कम करने में आजमाएं ये तरीके, जेब पर भी नहीं पड़ेगा असर

गर्मियों में बिजली खर्च कम करने में आजमाएं ये तरीके, जेब पर भी नहीं पड़ेगा असर

By Abhimanyu 
Updated Date

Electricity Saving Tips : गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब लोगों को कूलर, पंखे, एसी और फ्रिज जैसे होम अप्लायंस की जरूरत पड़ने वाली है। इसके साथ ही बिजली का खर्चा भी बढ़ेगा। जिसके लिए आपको सर्दियों की तुलना में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो करके आप बिजली की खपत को कम करके पैसों की बचत कर सकते हैं।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

इन तरीकों से बचाएं बिजली

1- फ्रिज, कूलर, पंखा और एसी जैसे होम अप्लायंस से बिजली की ज्यादा खपत होती है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही इनका इस्तेमाला करें। इसके अलावा पंखा और बल्ब को भी बिना मतलब के चालू न छोड़ें।

2- दिन में फ्रिज को बीच-बीच में बंद कर सकते हैं, और इस दौरान फ्रिज को बार-बार न खोलें, ताकि उसमें कूलिंग बनी रहे। फ्रिज को कुछ समय तक बंद रखने के बावजूद भी कूलिंग बनी रहती है।

3- नॉर्मल बल्ब की जगह पर LED लाइट उपयोग कर सकते हैं। भले ही इनकी कीमत नॉर्मल बल्ब की तुलना में अधिक होती है। लेकिन ये बहुत कम बिजली की खपत करते हैं।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

4- अगर रूम AC चल रहा है तो दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, ताकि बहुत कम समय में ही रूम ठंडा हो जाए। इसके साथ ही रूम ठंडा होने पर एसी कुछ समय के लिए बंद भी कर सकते हैं।

Advertisement