Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. टीवी अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ‘अंगूरी भाभी’ पर टूटा दुखों का पहाड़, अपने इस करीबी को खोया, मनोरंजन इडस्ट्री में शोक की लहर

टीवी अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ‘अंगूरी भाभी’ पर टूटा दुखों का पहाड़, अपने इस करीबी को खोया, मनोरंजन इडस्ट्री में शोक की लहर

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: टीवी अभिनेत्री शुभांगी आत्रे (TV actress Shubhangi Atre) के पूर्व पति पीयूष पूरे (Ex-husband Piyush Pure) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। यह घटना शुभांगी के लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके तलाक को महज दो महीने ही बीते हैं। घटना के बाद शुभांगी आत्रे (Shubhangi Atre) पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार नहीं किया है, लेकिन फिलहाल कुछ वक्त का समय मांगा है।

पढ़ें :- जब रेखा और अमिताभ का अफेयर बनी खबरों की हेडलाइन, सिंदूर और मंगलसूत्र वाली रेखा को देख रो पड़ी जया बच्चन

पीयूष पेशे से डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट थे। शुभांगी और पीयूष की शादी वर्ष 2003 में इंदौर में हुई थी। वर्ष 2005 में दोनों को एक बेटी हुई। हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दरार आने लगी और फरवरी 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन शुभांगी इस खबर से बेहद आहत हैं।

पढ़ें :- कास्टिंग काउच पर छलका तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'गुलाबो' का दर्द, होटल के कमरे में बुलाने पर दिया करारा जवाब

शुभांगी आत्रे टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’, और ‘चिड़िया घर’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है। उन्हें असली पहचान ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका से मिली। अपनी एक्टिंग के लिए वह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल शुभांगी इस व्यक्तिगत क्षति से उबरने की कोशिश कर रही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

Advertisement