TVS iQube e-scooter : दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब की एक नई रेंज पेश की है। टीवीएस मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube को एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने दो नए वेरिएंट बेस और टॉप लॉन्च किए हैं। स्कूटर्स को लेकर दावा है कि iQube ST 17 वेरिएंट में सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
TVS iQube अब 3 बैटरी विकल्पों – 2.2 kWh, 3.4kWh और 5.1 kWh में उपलब्ध है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बैटरी पैक है। टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को टीवीएस आईक्यूब एसटी देने के लिए तैयार है।
फीचर्स
iQube लाइन-अप अब बेस वेरिएंट के साथ शुरू होता है जिसमें 2.2kWh बैटरी दी है। इससे 75 किमी की टॉप स्पीड मिलती है। चार्जिंग को लेकर दावा है कि 2 घंटें में 0 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। सभी iQube मॉडल 950W चार्जर के साथ मानक आते हैं। इसमें 5 इंच का टीएफटी स्क्रीन, टॉर्न-बॉय-टर्न नेविगेशन और थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।