Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS iQube : इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग, जानें रेंज और कीमत

TVS iQube : इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग, जानें रेंज और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

TVS iQube :  भारत में EV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। EV टू-व्हीलर्स पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

पिछला महीना शानदार रहा
EV को लेकर जुलाई 2026 की रिपोर्ट ने इस बार लोगों को चौंका दिया है। TVS की एक इलेक्ट्रिक स्कूटी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब हो गई। जिसकी वजह से सेल्स के लिहाज से TVS मोटर कंपनी के लिए पिछला महीना शानदार रहा।

बिक्री महीने-दर-महीने बढ़ी
कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचा था। ये जुलाई 2025 के 3,08,720 यूनिट के मुकाबले 42 प्रतिशत ज्यादा है। जून 2026 में कंपनी 4,11,014 दोपहिया वाहन बेची, यानी जुलाई में बिक्री महीने-दर-महीने भी करीब 6 प्रतिशत बढ़ी।

बढ़ोतरी देखने को मिली
TVS के पोर्टफोलियो में TVS RR 310 और TVS iQube की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।. सेल रिपोर्ट में बताया गया है कि RR 310 की बिक्री 350 प्रतिशत बढ़ी, जबकि iQube की बिक्री में 158 प्रतिशत का उछाल आया।

158 प्रतिशत का उछाल
इलेक्ट्रिक स्कूटी बाजार में TVS iQube ने पिछले महीने शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस महीने iQube की 59,386 यूनिट बेचीं. ये इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में iQube की अब तक की मजबूत है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

बिक्री करीब 25 प्रतिशत बढ़ी
यानी जुलाई 2025 में iQube की 23,029 यूनिट बिकी थी। इस तरह एक साल में बिक्री 158 प्रतिशत बढ़ गई. जून 2026 में iQube की 47,331 यूनिट बिकी थी। इसके मुकाबले जुलाई में बिक्री करीब 25 प्रतिशत बढ़ी।

बैटरी ऑप्शन
TVS iQube कई बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस का ऑप्शन भी देती हैं।

मेंबरशिप
इसमें ग्राहक स्कूटर की कीमत अलग और बैटरी की सुविधा मेंबरशिप के तौर पर ले सकते हैं।

कीमत
BaaS ऑप्शन के साथ iQube की शुरुआती एक्स-शोरूम 59,999 रुपये है. जबकि 2.3kWh बैटरी वाले iQube की एक्स-शोरूम कीमत 94,434 रुपये से शुरू होती है. 3.1kWh वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है।

रेंज
बैटरी क्षमता के हिसाब से TVS iQube की दावा की गई रेंज अलग-अलग है. 5.3kWh बैटरी वाला मॉडल 212 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. जबकि 4.7kWh बैटरी वाले मॉडल की दावा की गई रेंज 175 किलोमीटर है।

पढ़ें :- ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बिजली बिल में जुड़ सकता है जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया उपाय: 20 हजार करोड़ का चालान बकाया
Advertisement