TVS Motor sale : कंपनी ने लगभग हर सेगमेंट में पॉजिटिव नंबर्स के साथ सेल्स को क्लोज किया है। बात करें ब्रांड के थ्री व्हीलर बिजनेस की, तो कंपनी ने 2.19 लाख यूनिट्स को बेचा है, जो 63 परसेंट की ग्रोथ है। दो साल पहले कंपनी इस नंबर की सिर्फ कल्पना कर सकती थी।
कंपनी का रेवेन्यू 47,270 करोड़ पहुंच गया है, जो TVS के इतिहास में पहली बार हुआ
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कितनी बाइक और कितने स्कूटर बिकें?
कंपनी ने 27.13 लाख मोटरसाइकिलें वित्तवर्ष 2026 में बेची हैं, जो 2025 में 21.95 लाख यूनिट्स थी। यानी ब्रांड ने 24 फीसदी की बढ़त हासिल की है। इसी दौरान ब्रांड ने 24.13 लाख स्कूटर्स बेचे हैं। जो वित्तवर्ष 2025 के 19.04 लाख के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा हैं।