पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
सिंगल-चैनल ABS
टीवीएस एनटॉर्क 150 में मौजूदा एनटॉर्क 125 के समान स्टाइलिंग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकारी नियमों के कारण कम से कम सिंगल-चैनल ABS होगा।
14-इंच के पहिए
इसके साथ ही कई फीचर और उच्च स्तर की बिल्ड क्वालिटी और दोनों छोर पर 14-इंच के पहिए मिलने की संभावना है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस और आराम
इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ आराम और व्यावहारिकता का मिश्रण होगा। यह भारतीय बाजार में 150-160cc स्कूटर सेगमेंट में यामाहा ऐरोक्स 155 और हीरो जूम 160 को टक्कर देगा।
इंजन
आगामी स्कूटर के इंजन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। यामाहा एरोक्स और हीरो जूम को टक्कर देने के लिए इसके लिए बिल्कुल नया इंजन विकसित किया जा सकता है।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की भी संभावना है। लागत कम होने के कारण कंपनी एयर-कूल्ड इंजन का विकल्प भी चुन सकती है, लेकिन यह प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं हाेगा।
कीमत
इस स्कूटर की कीमत 1.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होने की उम्मीद है।