रणबीर की कपूर कि फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है फैंस को काफी पसंद भी आया है। अब रामानन्द सागर के धारावाहिक रामायण में भगवान राम के रोल से फ़ेमस हुए एक्टर अरुण गोविल जो कि इस फिल्म में दसरथ का रोल प्ले किए हैं उन्हे लेकर दीपिका चिखलिया ने अपना फीडबैक दिया है। आइए जानते है दीपिका ने क्या कुछ कहा है
पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी
दसरथ बने हैं अरुण गोविल
रामायण फिल्म में अरुण गोविल दसरथ का रोल प्ले कर रहे हैं। भले ही हम लोग अरुण को राम के रूप में देखें हैं अब कुछ फैंस के लिए ये मुश्किल टास्क होगा। वहीं दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि रामायण फिल्म के लिए मुझे कोई भी रोल ऑफर नही किया गया था। अगर वो करते भी तो मै न करती क्यूंकि मै रामायण में माँ सीता का रोल कर चुकी हूँ। अब और मुझे कुछ और नही चाहिए। अब मेरे लिए रामायण में कुछ करने के लिए बचा ही नही है।
अरुण के दसरथ के रोल पर क्या बोली दीपिका
दीपिका ने कहा कि मै उन्हे राम और खुद सीता की रोल में देखना पसंद करती हूँ। खैर वो उनकी मर्जी लेकिन एक इंसान को एक मजबूत किरदार को कभी नही तोड़ना चाहिए। अगर आपने राम का रोल किया है, तो फिर आप ही राम हैं.
पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें
रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय