Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करेगी सीबीआई, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करेगी सीबीआई, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में हुई मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई है। वहीं, द्विशा शर्मा की मौत के बाद फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

पढ़ें :- Viral Video: कीचड़ भरी सड़क पर खड़ी मासूम बच्ची ने सीएम को दी धमकी, बोली- सड़क बनवा दो, वरना कुर्सी से हटवा दूंगी, मैं स्कूल नहीं जा पा रही हूं

बता दें कि, ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था। अब गृह विभाग की अधिसूचना के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

सरकार ने सीबीआई को इस मामले से जुड़े अपराध, साक्ष्य, दुष्प्रेरण और अन्य पहलुओं की जांच की अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है।

ट्विशा शर्मा के पति सरेंडर करने पहुंचा
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। इस दौरान समर्थ सिंह ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी। मीडिया कर्मियों ने इस दौरान ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े सवाल पूछे तो वो चुप्पी साधे रखी। घटना के बाद से वह इस मामले में फरार चल रहा था।

 

पढ़ें :- Twisha Sharma death case: गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद की कार्रवाई
Advertisement