Houses Collapsed near Kashi Vishwanath Temple: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) के पास बारिश की वजह से देर रात दो मकान ढह गए। यह हादसा चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे की बतायी जा रही है। मकान के मलबे में दो परिवार के कुल 8 लोग मलबे में फंस गए, जबकि एक महिला की मौत भी हो गई। वहीं, मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पढ़ें :- यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता दोनों के सटे हुए मकान काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते में स्थित थे। दोनों मकान 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे से एक महिला का शव निकाला गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो मकान में आठ लोग दब गए थे, जिसमें 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ रही हैं।