ICC Women’s ODI Team 2024: साल 2024 के लिए ICC विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। इस टीम में पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाली अलग-अलग टीमों के स्टार प्लेयर्स को जगह दी गई है। वहीं, आईसीसी ने इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी है। आइये जानते हैं कि ICC विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में किन देशों के कितने प्लेयर्स जगह बनाने में सफल रही हैं-
पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल
आईसीसी की ओर से घोषित विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में इंग्लैंड की तीन प्लेयर्स- एमी जोन्स (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), केट क्रॉस (इंग्लैंड) को जगह दी गयी है। इस टीम में भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की 2-2 प्लेयर्स जगह बनाने में शामिल है। जिनमें भारत की स्मृति मंधाना व दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर व एनाबेल सदरलैंड और साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट व मैरिज़ान कप्प का नाम शामिल हैं। इसके अलावा, वेस्ट इंडीज की हेले मैथ्यूज़ और श्रीलंका को चमारी अथापत्थु इस टीम में शामिल किया गया है।
आईसीसी विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024
1- स्मृति मंधाना (भारत): 13 मैचों में 747 रन
2- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (साउथ अफ्रीका): 12 मैचों में 697 रन
पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह
3- चमारी अथापत्थु (श्रीलंका): 9 मैचों में 458 रन और 9 विकेट
4- हेली मैथ्यूज (वेस्ट इंडीज): 7 मैचों में 469 रन और 9 विकेट
5- मैरिज़ान कैप (साउथ अफ्रीका): 11 मैचों में 114 रन और 12 विकेट
6- एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया): 12 मैचों में 269 रन और 20 विकेट
7- एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया): 12 मैचों में 369 रन और 13 विकेट
पढ़ें :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए पटना IGIMS में भर्ती
8- एमी जोन्स (विकेट कीपर) (इंग्लैंड): 12 मैचों में 382 रन और 15 आउट
9- दीप्ति शर्मा (भारत): 13 मैचों में 24 विकेट और 186 रन
10- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड): 11 मैचों में 21 विकेट
11- केट क्रॉस (इंग्लैंड): 13 मैचों में 19 विकेट