पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। टीम ने नेपाल भागने की कोशिश कर रहे दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
शनिवार को कोतवाली सोनौली क्षेत्र के ग्राम फरेंदी, तिवारी टोला तिलहवा के पास गश्त के दौरान SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध नेपाली नंबर प्लेट वाली बाइक (बजाज डिस्कवर, संख्या लू 23 प 2063) को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान भूपेन्द्र कुमार पाण्डे (23) एवं नूर मोहम्मद नाऊ (22), दोनों निवासी वार्ड 4, शुद्धोधन गांवपालिका, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में हुई है। जांच में बाइक से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं:
बुप्रेनॉरफिन (Buprenorphine) – 190 एम्पुल
डायजेपाम (Diazepam) – 200 एम्पुल
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड (Promethazine Hydrochloride) – 200 एम्पुल
बरामद खेप की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, इसे नेपाल के अवैध नशीले पदार्थ बाजार में खपाने की योजना थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय महराजगंज भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।