Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Two Terrorists Killed: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मारे गए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Two Terrorists Killed: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मारे गए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

By Abhimanyu 
Updated Date

Two Terrorists Killed: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में दो आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए इन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

सेना ने गुरुवार (28 अगस्त) को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान जारी है।”

Advertisement