Bollywood Gangster Threat: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े हमले की साजिश का खुलासा करते हुए पंजाब के दो कथित शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी एक मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करने की तैयारी में थे।
पढ़ें :- कियारा आडवाणी के लिए प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने रहे मुश्किल, बोलीं- 'मां और सास के साथ की थी जरूरत'
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है। विकास ठाकुर पंजाब के जालंधर का रहने वाला है, जबकि दीपक सिंह तरनतारन जिले का निवासी है। विकास को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, वहीं दीपक को मुंबई के ठाणे से पकड़ा गया।
जांच में सामने आया है कि पुलिस को खूफिया जानकारी के जरिए इस कथित साजिश का पता चला था। इसके बाद स्पेशल सेल ने कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि विकास से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को दीपक के ठिकाने की जानकारी मिली।
पुलिस को शक है कि एक सुपरस्टार को 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर दिए गए उनके कथित बयान के चलते निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और साजिश के पीछे की पूरी वजह सामने आना बाकी है।
जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि दोनों आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें निर्देश कौन दे रहा था और इस पूरी साजिश में और कौन-कौन शामिल है।
पढ़ें :- 81 साल के अभिनेता की पांच पसलियां टूटीं, फेफड़े में हुआ छेद; अब टीनू आनंद की सेहत कैसी?
इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, धमकी भरे ईमेल मिलने और हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद मुंबई में संबंधित सुपरस्टार के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद भी बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। अब दो कथित शूटरों की गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।